कर्नाटक चुनाव पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 'भाजपा पैसा बांट रही, कांग्रेस लोगों का प्यार'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं। भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक भाजपा वाले खूब पैसा बांट रहे हैं।

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा की सीटों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपने-अपने जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनावों का 13 मई को परिणाम आएगा।
इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं
विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच भाजपा-कांग्रेस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा खूब पैसा बांट रही है, और दूसरी तरफ कांग्रेस लोगों का प्यार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि 13 मई को बीजेपी कुछ सीख लेगी।

13 मई को कर्नाटक का रिजल्ट आना है। इससे पहले भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक की जनता आज मतदान से जवाब देगी। कर्नाटक की जनता की शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने हैसटेग कर कांग्रेस 150 विनिंग भी लिखा।












Click it and Unblock the Notifications