कर्नाटक के CM पद से इस्तीफा देने के बाद येदियुरप्पा का पहला ट्वीट, पीएम मोदी-अमित शाह के लिए कही यह बात
Karnataka CM BS Yediyurappa, BS Yediyurappa tweet, BS Yediyurappa reaction on resign, BS Yediyurappa resigns as cm of karnataka, BS Yediyurappa resign, Karnataka hindi news, BS Yediyurappa news, Karnataka bjp news, बीएस
बेंगलुरु, 26 जुलाई: कर्नाटक में जारी सियासी घमासान का आखिरकार अंत हो गया। सोमवार को बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। येदियुरप्पा ने यह घोषणा उस वक्त की जब कर्नाटक में बीजेपी सरकार को 2 साल पूरा होने जा रहे हैं। इस बीच येदियुरप्पा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्णय किया है। अब अपने पद से इस्तीफा देने के बाद येदियुरप्पा ने पहला ट्वीट किया है।

Recommended Video
अपने ट्वीट में बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पिछले दो सालों से राज्य की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं विनम्र और राज्य के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे दो साल कर्नाटक की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभारी हूं।
राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार किया
दरअसल, सोमवार को कर्नाटक की बीजेपी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। सीएम पद छोड़ने की घोषणा के बाद येदियुरप्पा बेंगलुरु में राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया।
'अगले चुनाव में करूंगा काम'
वहीं अपने फैसले के पीछे की सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि किसी ने मुझ पर इस्तीफा देने के लिए दबाव नहीं डाला। मैंने इसे अपने दम पर किया ताकि सरकार के 2 साल पूरे होने के बाद कोई और मुख्यमंत्री का पद संभाल सके। मैं अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करूंगा। मैंने किसी का नाम नहीं लिया है, जो मेरा उत्तराधिकारी बने।
'राज्य छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं'
इसके साथ ही बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम (भाजपा) आलाकमान द्वारा नए सीएम के रूप में चुने गए किसी भी व्यक्ति के अधीन काम करेंगे। मैं अपना 100% दूंगा और मेरे समर्थक भी अपना 100% देंगे। असंतोष का कोई अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि मेरे राज्य छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं कर्नाटक में लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखूंगा।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा जल्द ही कर्नाटक में पर्यवेक्षक भेजेगी। इस बीच बीएस येदियुरप्पा कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे। केंद्रीय पार्टी नेतृत्व और राज्य पार्टी नेतृत्व सीएम पद के लिए अगले चेहरे पर चर्चा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications