छुआ पत्नी का मोबाईल फोन, काट डाली पति की 3 अंगुलियां
बैंगलुरु। मोबाईल फोन किस तरह से हमारे जीवन पर हावी हो गया है इसका असर देखने को मिला बैंगलुरु में, जहां एक पत्नी ने अपनी अपने पति की हाथों की उंगलियां इसलिए काट डाली, क्योंकि उसने पत्नी का मोबाईल फोन छू लिया। मिस्ड कॉल से हुआ प्यार फेसबुक पर हुआ दीदार और फिर...

घटना बैंगलुरू के सरजापुर की हैं। बिहार के रहने वाले चंद्रकांत और उसकी पत्नी सुनीता अलग-अलग आईटी कंपनी में काम करते थे। दोनों की शादी 7 साल पहले हुई थी। तीन साल पहले ही दोनों नौकरी के सिलसिले में बैंगलुरु शिफ्ट हुए थे। कुछ दिनों पहले सुनीता ने काम छोड़ दिया था।
पीड़ित पति के मुताबिक 4 मई की रात 11 बजे जब को ऑफिस से घर लौटा तो खाना नहीं बना था। उसने पूछा तो फोन में बिजी सुनीता ने कहा कि खाना बाहर से ऑर्डर किया है। इस बात को लेकर दोनों में बहस शुरु हो गई। चंद्रकांत ने सुनीता का फोन छीन लिया और उसे चेक करने लगा। उसे कुछ आपत्तिजनक मैसेज मिले, जिसे लेकर उसने अपनी पत्नी से सवाल किए तो सुनीता भड़क गई।
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई और गुस्से से लाल हुई सुनी ता ने चाकू से पति पर हमला कर उसकी तीन उंगलियां काट डाली। घायल पति अभी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पति की मानें तो उसकी पत्नी हमेशा फोन पर लगी रहती थी। इसके पहले भी उन दोनों में फोन को लेकर झगड़ा हो चुका है, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो मोबाईल फोन को लेकर इतनी आक्रमक हो जाएगी। पति और पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications