Bengaluru Rains: बेंगलुरु में जलमग्न अंडरपास में फंसी कार, इंफोसिस की महिला कर्मचारी की मौत

Bengaluru Rains: बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पानी भर गया और तेज हवाओं के कारण पेड़ भी उखड़ गए हैं। आज भी यहां अलर्ट जारी है।

Bengaluru Rains

Bengaluru Rains in Hindi: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने सिटी के कई जगहों पर जलमग्न कर दिया, जिसकी वजह से लोगों का आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इसी वजह से केआर सर्किल अंडरपास में भरे पानी में इन्फोसिस की एक महिला कर्मचारी की कार फंस गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली महिला अपनी फैमिली संग कार से यात्रा कर रही थी लेकिन अचानक बारिश की वजह से उसकी गाड़ी अंडर पास में फंस गई और महिला बाहर नहीं निकल पाई और उसकी मौत हो गई।

सीएम सिद्दरमैया ने किया मुआवजे का ऐलान

हालांकि उसकी कार में बैठे बाकी पांच लोगों को अग्निशमन विभाग के लोगों ने बचा लिया। इन सभी लोगों को कार से निकालकर सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम भानुरेखा था और वो मात्र 22 साल की थीं। ये घटना विधानसभा के पास घटित हुई थी। घटना के बारे में जैसे ही सीएम सिद्दरमैया को पता चला वो भी अस्पताल पहुंचा और भानुरेखा के परिवार वालों को संवेदना जताते हुए स्वजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने और अस्पताल में भर्ती लोगों के मुफ्त इलाज कराने का ऐलान किया।

मृतका का परिवार बेंगलुरु घूमने आया था

इसके बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि मृतका का परिवार बेंगलुरु घूमने आया था और उन्होंने कार किराए पर ली थी। अचानक आई बारिश के कारण अंडरपास में उनकी गाड़ी फंस गई और इसके बाद ये दुखद घटना घटी। मैं इस घटना पर दुख जताते हुए मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

भानुरेखा के इलाज में हुई लापरवाही

तो वहीं दूसरी ओर मृतका के परिवार वालों का कहना है कि वो जब भानुरेखा को अस्पताल लेकर आए थे तो वो जिंदा थी लेकिन अस्पताल वालों ने लापरवाही दिखाते हुए उसका इलाज देर से शुरु किया जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन सारी बातों से इंकार किया है। फिलहाल सीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तो वहीं खबर आ रही है कि BBMP अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आज यहां हो सकती है बारिश

इस वक्त पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है, जहां उत्तर भारत लू से परेशान है, वही दक्षिण में वर्षा हो रही है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की आशंका बनी हुई है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश देखने को मिल सकती है , मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi NCR में Heat Wave का अलर्ट, आसमान से बरसती आग से राहत कब? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+