बेंगलुरू चर्च धमाके में चौथा संदिग्ध IM आतंकी गिरफ्तार
बेंगलुरू। चर्च स्ट्रीट धमाके में बेंगलुरू पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्लास्ट के चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को मेंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी है।

बेंगलुरू पुलिस ने इस आतंकी को शनिवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि चौथे आतंकी को पकड़ने में पहले से गिरफ्तार तीन आतंकियों द्वारा की गयी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर किया गया है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
गौरतलब है कि बेंगलुरु में हुए चर्च स्ट्रीट धमाका मामले में बेंगलुरु पुलिस अल-उम्माह एंगल की भी जांच कर रही है। आपको बता दें कि अल-उम्माह एक आंतकवादी संगठन है जो कि दक्षिण भारत में सक्रिय है। अल-उम्माह आतंकी संगठन आईएसआई की विचारधारा का समर्थक है। इस ब्लास्ट मामले में सैयद इस्लामी अस्फाक, सद्दाम हुसैन और अब्दुल शबुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 2 आरोपियों को भटकल से और 1 को बेंगलुरु से अरेस्ट कर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications