कर्नाटक में शादी का खाना खाने के बाद 50 लोग हुए बीमार
बेंगलुरू, 14 नवंबर। कर्नाटक में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 50 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ये लोग शिवमोगा के अलादाहल्ली गांव में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन शादीका खाना खाने के बाद ये लोग बीमार पड़ गए। मैकगेन जिला अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर श्रीधर एस ने बताया कि कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, इन लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है।













Click it and Unblock the Notifications