गड़ा धन पाने के लिए मां-बेटी ने दी पड़ोसी की 5 साल की बेटी की बलि, शव देख खौल उठा लोगों का खून

बांदा, 06 जुलाई: यूपी के बांदा शहर से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पड़ोसी की पांच साल की मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाली में फेंक दिया। लापता बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस ने जब शक के आधार पर महिला के 10 साल के बेटे से पूछताछ की तो उसने अपनी मां-बहन की करतूत बयां कर दी। बच्चे की बात सुनकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। मोहल्ले के लोगों ने जब बच्ची का शव देखा तो उनका खून खौल उठा। इस घटना से लोग सन्न हैं।

Mother and daughter sacrificed five year old girl in banda

बांदा के चमरौड़ी में रहने वाले चुन्नू वर्मा की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। घर पर पत्नी माया और पांच साल की बेटी आरती रह रही थी। आरती सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह कहीं लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में माया ने आरती के अपहरण की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई।

पूछताछ ने मामले की जांच शुरू की तो पड़ोसी मूलचंद्र के परिवार पर शक हुआ। पुलिस ने मूलचंद्र, उसकी पत्नी रानी और बेटी से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पुलिस का शक और गहराता गया। पुलिस ने मूलचंद्र के 10 साल के बेटे को अलग ले जाकर पूछताछ की तो घटना का राजफाश हो गया। 10 साल के मासूम ने अपनी मां और बहन की घिनौनी करतूत पुलिस के सामने बयां कर दी। बच्चे ने बताया कि मां और बहन ने चाकू से गला रेतकर आरती का शव नाली में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने रानी और उसकी बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया।

पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह पूछी तो रानी और उसकी बेटी ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया था कि बच्ची की बलि देने से गड़ा धन मिल जाता है। इसी लालच में उन्होंने आरती को अगवा करके उसकी बलि दे दी। शव नाली में फेंक दिया था। कोतवाल भाष्कर मिश्रा ने बताया कि शव नाली से बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+