मोहल्ले के दो लड़के 7 महीने से कर रहे थे लड़की का यौन शोषण, पीड़िता ने रोते हुए बताया- क्यों थी अब तक चुप?
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ सात महीने से लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा था, लेकिन डर की वजह से वह चुप रही और अपने घरवालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह आरोपियों से चोरी-छिपे मोबाइल पर बात कर रही थी। पीड़िता ने भाई को आपबीती बयां की। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोचिंग तक छोड़ने की बात कहकर दी थी लिफ्ट
मामला बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया है कि सात महीने पहले वो अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी, तभी मोहल्ले के रहने वाले दो लड़कों ने उसे गाड़ी से कोचिंग तक छोड़ देने की बात कही। मोहल्ले के होने की वजह से वो लड़कों के झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। इसके बाद आरोपियों ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर उससे बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान उन्होंने रेप का वीडियो भी बना लिया।

ब्लैकमेल कर सात महीने से कर रहे थे शारीरिक शोषण
आरोपियों ने रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की बात कहते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता के मुताबिक, बदनामी के डर से वह शांत और चुप रह गई। इसके बाद आरोपी युवक लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने लगे। बता दें, आरोपी पीड़िता से फोन पर बात कर रहा था तो लड़की के भाई ने उसे यूं बातचीत करते हुए देखा और टोका। इससे लड़की टूट गई और उसने रोते-रोते अपने ऊपर ढाए जुल्मों की दास्तां अपने घरवालों को बयां की।

पुलिस ने कहा- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि एक युवती ने छेड़खानी और बलात्कार का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला पुराना है, उसके बावजूद भी पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज करने का काम किया गया है। साथ ही आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications