Watch: सिटी मजिस्ट्रेट के गनमैन ने बांदा DM ऑफिस के बाहर फरियादी के जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
बांदा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हथियारधारी पुलिसकर्मी फरियादी को थप्पड़ जड़ता दिखा रहा।
उत्तर प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंदूकधारी पुलिसकर्मी एक युवक के सरेआम थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है।
घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिसकर्मी को ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल वीडियो बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है। घटना कब की है। इसका पता नहीं चल पाया। ना ही इस बारे में कोई जानकारी कि पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मार रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर कर लिखा है कि 'बाँदा में अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे एक फरियादी को हथियारधारी पुलिसवाले ने कई थप्पड़ जड़ दिए।
बताया जा रहा है कि यह स्थानीय सिटी मजिस्ट्रेट का गनर है। इसने इस फरियादी को थप्पड़ क्यों जड़ा? पुलिस महकमे ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी। क्या अब कोई आम आदमी साहब लोगों के पास अपना दुःखड़ा भी न लेकर जाए।'












Click it and Unblock the Notifications