Banda: नशे में चूर दूल्हे राजा को देख भड़की दुल्हन, दरवाजे से ही लौटा दी बारात
पूरी बारात के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे एक दूल्हे को शराब की एक बोतल इतनी भारी पड़ गई, कि उन्हें बिना दुल्हन कुंवारा ही वापस अपने घर लौटना पड़ा। दुल्हन ने दरवाजे पर ही दूल्हे को लहराता देख शादी से इंकार कर दिया।

भारत में शादी समारोह में लोग जमकर मौज मस्ती करते हैं। खासतौर से दूल्हा पक्ष के लोग या दूल्हे के दोस्तों का तो मिजाज ही कुछ अलग होता है। शादी पार्टियों में शराब वगैरह भी जमकर पी और पिलाई जाती है। अक्सर देखा गया है कि शराब की वजह से शादियों में जमकर लाठी डंडे भी चल जाते हैं। मगर फिर भी लोग नहीं मानते। पर क्या हो अगर किसी शादी में खुद दूल्हा ही टुन्न होकर आ जाए?
Recommended Video

नशे में धुत्त दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
आपको बता दें कि ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से, जिसमे शराब के नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। लड़के पक्ष के द्वारा काफी मान-मनौव्वल के बावजूद लड़की ने दूल्हे के जयमाला डालने से मना कर दिया। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बता दें कि लड़की पक्ष ने इस मामले की सूचना मोबाइल के जरिये डायल 112 को भी दी, लेकिन सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षो की बात सुन थाने पहुचने की बात कही और वापस लौट गई।
जिद पर अड़ गई दुल्हन, परिजनों ने भी किया इंकार
दरअसल, पनगरा गांव निवासी धनीराम रैदास रविवार के दिन धूमधाम से अपने पुत्र की बारात लेकर क्षेत्र के बछेई गांव गया था। द्वारचार की रस्म के दौरान लड़की पक्ष के दरवाजे पहुची बारात में दूल्हे राजू रैदास को शराब के नशे में चूर देख दुल्हन सोनिया भड़क गई। उसने परिजनों से दूल्हे के जय माला डालने से साफ इंकार कर दिया।
वहीं जब मामले की जानकारी घर मे मौजूद बुजुर्ग लोगो को हुई तो उन्होंने भी लड़के के पिता धनीराम को बारात वापस ले जाने की बात कह दी। काफी देर तक वर पक्ष व वधु पक्ष के बीच वार्तालाप चलती रही, लेकिन बात नही बनी। दुल्हन पूरी तरह से शराबी लड़के से शादी न करने की जिद पर अड़ी रही।












Click it and Unblock the Notifications