Banda News: फेरों के समय मंडप में लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा तो भड़क गई दुल्हन, बोली- 'इससे नहीं करूंगी शादी'
Bride refused to marry in Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुल्हन ने सात फेरों के बीच शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद खुशियों के माहौल के बीच एकाएक सन्नाटा पसर गया।
वहीं, मामला बिगड़ता देख बारातियों ने भी खिसकने में अपनी भलाई समझी और बिना दूल्हन के बारात लौट गई बताया जा रहा है कि नशे में धुत दूल्हा फेरे लेते समय मंडप में ही लड़खड़ा लगा और देखते ही देकते वो नीचे जमीन पर गिर पड़ा।

ये सब देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शराबी दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। तो वहीं, दुल्हन ने दूल्हे के पिता को बेटे की कारस्तानी छुपाने के लिए खरीखोटी भी सुनाई।
यह मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के बजरंगपुर गांव का है। गांव निवासी महेश प्रसाद विश्वकर्मा की बेटी काजल का विवाह पथरी लुकतरा गांव के रहने वाले प्रेम बाबू से तय हुआ था। प्रेम बाबू 22 जून को बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे थे। इस दौरान दुल्हन काजल के पिता ने सामर्थ्य अनुसार बारात का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद द्वारचार सहित जयमाल की रस्म पूरी हुई।
मंडप के नीचे दूल्हा दुल्हन को साथ साथ फेरे लेने थे। जैसे ही सात फेरों की रस्में शुरू हुई वैसे ही दूल्हा लड़खड़ा कर मंडप में ही गिर पड़ा। दूल्हे को यूं नीचे जमीन पर पड़ा देख दुल्हन सहित परिवार के अन्य सभी सदस्य परेशान हो गए। इसक बाद पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत्त था। जैसे ही यह बात दुल्हन को पता चली तो उसका पारा बढ़ गया और उसने शराबी दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।
शादी से इनकार किए जाने के बाद दुल्हन मंडप से अपने कमरे में चली गई। यह देखते ही बारातियों और कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, दुल्हन ने इस दौरान दूल्हे के पिता को बेटे का ऐब छिपाने पर जमकर खरीखोटी भी सुनाई। इससे दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। कुछ बड़े बुजुर्गों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बीच माहौल बिगड़ता देखकर बाराती भी एक-एक कर खिसकने लगे।
दुल्हन के इस निर्णय के बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। इस बारे में दुल्हन के पिता महेश प्रसाद ने बताया कि दूल्हा शुरू से ही शराब के नशे में था, लेकिन किसी तरह बेटी के हाथ पीले हो जाए मैं ये सोच कर चुप रहा। हालांकि, मंडप में फेरे के दौरान दूल्हे के गिरने से मामला बिगड़ गया। इस मामले में अतर्रा के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अगर, शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications