Banda Double Murder: पिता ने बहू और बेटे का रेत दिया गला, जमीन के चक्कर में उतारा मौत के घाट
बांदा में एक दोहरे हत्या कांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पर घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरुवाती जांच में ससुर ने बहू और बेटे की हत्या की है।
चारपाई पर मिले पति-पत्नी के शव
बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर से सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई में पति-पत्नी के शव धारदार हथियार से कटे हुए मिले हैं। शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पिता ने बहू उतारा मौत के घाट
एसपी अभिनंदन की माने तो शुरुवाती जांच मे जमीनी विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि म्रतक युवक का पिता अपनी खुद की जमीन बेचना चाह रहा था। लेकिन बेटा और बहू जमीन बेचने का विरोध कर कर रहे थे। जिसके बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications