हांथो में मशीन गन और बीच सड़क पर फायरिंग, भारतीय सेना की वर्दी में आतिशबाज़ी करते युवकों का वीडियो वायरल
बीच सड़क पर भारतीय सेना की वर्दी में दो युवक मशीन गन की तरह दिखने वाली बन्दूक हांथो में लेकर सड़क पर आतिशबाजी का स्टंट दिखाते नज़र आये। कभी हवा में बारूद छोड़ा तो कभी जमीन पर लेट कर बारूद बजाते नज़र आये।

बदन पर भारतीय सेना की वर्दी, हांथो में मशीन गन और बीच सड़क पर फायरिंग, आप के होश उड़ा देगी यह वीडियो। जी हां ये तस्वीरें बलिया में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग इसका मजा भी ले रहे हैं। आप सोच रहे होंगे बीच सड़क पर कोई भातीय जवान ऐसा क्यों करेगा? दरअसल, आज के इस आधुनिक युग में शादी विवाह में व्यवस्थाओं का भी आधुनिकरण बढ़ता जा रहा है। मानो लोग पानी की तरह पैसा बहा कर कोई प्रतियोगिता जीतना चाहते हों। ऐसा ही कुछ नजारा बलिया की सड़कों पर बीती देर रात देखने को मिला, जिसमे सड़क से गुजर रही एक बारात में कुछ युवक आर्मी के जैसी दिखने वाली ड्रेस पहन कर धुआंधार आतिशबाजी कर रहे हैं।
Recommended Video

आर्मी की ड्रेस में पटाखे बजाते वीडियो वायरल
दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में बीते मंगलवार की रात को सड़क से गुजर रही एक बारात में आतिशबाजी का दौर चल रहा था। चारो तरफ बारातियों और राहगीरों का आवागमन था। वही बीच सड़क पर भारतीय सेना की वर्दी में दो युवक मशीन गन की तरह दिखने वाली बन्दूक हांथो में लेकर सड़क पर आतिशबाजी का स्टंट दिखाते नज़र आये। कभी हवा में बारूद छोड़ा तो कभी जमीन पर लेट कर बारूद बजाते नज़र आये। वायरल वीडियो में हर एक तस्वीर चौकाने वाली है, जिसमे न केवल आतिशबाज अपने जान के साथ खिलवाड़ करता है बल्कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और बारातियो के लिए भी खतरे की घण्टी बजाता दिखा। इन युवकों का स्टंट देखने मे भले ही मजा आ रहा हो लेकिन ये कितना खतरनाक हो सकता है। ख़ास तौर से जब सड़कों पर एक साथ सैकड़ो लोग मौजूद हो तब खतरा कितना बड़ा है इसका अंदाजा आप बखूबी लगा सकते है।

नियमो और कानूनों की विदाई
शादियों के सीजन में आतिशबाजी तो आम बात है लेकिन सड़क पर जब आर्मी की ड्रेस में लोग आतिशबाजी करते हो तो उसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी वालों ने मनोरंजन के लिए आर्मी का ड्रेस पहन रखा था। अब यह कितना सही और कितना गलत कह पाना मुश्किल है। यूं तो एनजीटी ने शादी समारोह में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हुए है, लेकिन बावजूद इसके शादी समारोह और अन्य समारोह में भी खूब आतिशबाजी हो रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग गैर कानूनी तरीके से बुकिंग ले रहे हैं और शादी बारातों में आतिशबाजी भी जमकर की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications