यूपी पंचायत चुनाव: बलिया में BJP नेता 6 महीने के लिए जिला बदर, 12 अन्‍य अपराधि‍यों पर भी कार्रवाई

बलिया। यूपी के बलिया में जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजेपी के एक नेता को आपराधिक कृत्यों के मद्देनजर 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा जिला जेल में बंद एक अन्य कथित भाजपा नेता का शस्त्र लाइसेंस निरस्‍त कर उसे जब्त कर लिया गया है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया क‍ि बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कस्बे के शिव कुमार वर्मा उर्फ मन्तन वर्मा के खि‍लाफ थाना प्रभारी द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम की धारा के तहत दर्ज मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने छह माह के लिए उसे जिला बदर किए जाने का आदेश दिया।

uttar pradesh panchayat election 2021 bjp leader in ballia jila badar for six months

12 अन्‍य अधि‍कारियों के खिलाफ भी जिला बदर की कार्रवाई

बता दें, शिव कुमार वर्मा बैरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी का बेटा और भाजपा का स्थानीय नेता है। बीते 27 मार्च को बैरिया थाना क्षेत्र में शिवकुमार और उसके 20 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ तहसीलदार को कथित तौर पर बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया क‍ि जिले के 12 अन्य अपराधियों के खि‍लाफ भी जिला बदर की कार्रवाई की गई है। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम के धीरेंद्र प्रताप सिंह के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्‍त कर इसे जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जय प्रकाश पाल की गोली मारकर की थी हत्‍या

बता दें, 15 अक्टूबर 2020 को धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दुर्जनपुर गांव में पंचायत भवन पर राशन कोटे की दुकान को लेकर चल रही बैठक में जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एसटीएफ ने धीरेंद्र को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह का सहयोगी और भाजपा का कथित स्थानीय नेता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के खि‍लाफ धीरेंद्र का खुलकर समर्थन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+