यूपी चुनाव : 'अगर हम कसौटी पर खरे उतरे हैं तो वोट दीजिए, वरना मत दीजिए...' , बलिया में बोले राजनाथ सिंह

बलिया, 22 फरवरी: उत्तर प्रदेश के बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ''हम जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। पहले हमने जो कहा था उस कसौटी पर हमें देखिए। अगर हम खरे उतरते हैं तो हमें वोट दीजिए, यदि हम खरे नहीं उतरते हैं, तो हमें वोट मत दीजिए।''

Uttar Pradesh Election 2022 Defence Minister Rajnath Singh rally in Ballia

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव आता है, सभी राजनीतिक दल लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं। अगर 'नेता' पिछले 75 वर्षों में उन वादों को पूरा करते तो भारत 10-20 साल पहले दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन जाता। उन्होंने कहा, ''हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि समाज और देश के निर्माण के लिए राजनीति करते हैं इसलिए हम कड़े फैसले लेने से हिचकते नहीं हैं।''

सीएम योगी ने अयोध्या में सपा पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां बीकापुर में रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। साथ ही, कांग्रेस, बसपा को भी आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकियों के साथ है। वे नहीं चाहते कि राज्य का विकास हो। योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार 'राम राज्य' की स्थापना के लिए काम कर रही है। बीजेपी राज्य में मजबूत और स्थिर सरकार देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+