UP Police: हफ्ते में एक दिन मौज करेंगे पुलिसकर्मी, यूपी के इस थाने से शुरू हुई नई पहल
ुलिस की नौकरी करने वाले अधिकतर लोगों को छुट्टी नहीं मिलती है। छुट्टी ना मिलने के चलते उनका शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहता है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऐसा कार्य किया जा रहा है जिसे सुनकर पुलिसकर्मी खुश हो जाएंगे।
दरअसल, पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत बलिया जनपद के फेफना थाने से हो रही है।

छुट्टी देने का मुख्य उद्देश्य है यह भी है कि ड्यूटी के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान पुलिसकर्मी एक दिन पूरी तरह से मौज करेंगे। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि साप्ताहिक छुट्टी के दिन पुलिसकर्मियों से कोई भी विभागीय कार्य नहीं कराया जाएगा और उनको पूरी तरह अवकाश दिया जाएगा।
नहीं जा सकेंगे जिले से बाहर
सप्ताह में पुलिसकर्मियों को एक दिन की छुट्टी तो दी जाएगी लेकिन इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है। छुट्टी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी जिले से बाहर नहीं जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि किसी भी विशेष परिस्थिति में पुलिसकर्मी तत्काल उपलब्ध हो सकें।
इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर द्वारा बताया गया कि पुलिस कर्मियों की छुट्टी देने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत से बना थाने से इसका शुभारंभ कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को सात समूह में बांटा जाएगा।
सात समूह में बांटने के बाद एक-एक दिन समूह में शामिल पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि छुट्टी के दौरान पुलिसकर्मी जिले से बाहर नहीं जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि किसी भी आकस्मिक स्थिति और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के बाद तत्काल उनका ड्यूटी पर बुलाया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना यदि सफल होती है तो पुलिस कर्मियों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी मिलना शुरू हो जाएगी जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य क्षमता भी बढ़ेगी और तनाव मुक्त ड्यूटी भी कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी फेफना से इसे शुरू किया गया है। बाद में इसे अन्य थानों में भी लागू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications