UP News: अखिलेश यादव के करीबी और बलिया के सपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की रविवार सुबह में लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और उनके जाने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद उनके घर पर काफी संख्या में नेता पहुंचे हैं तथा उनके करीबी और परिवार के लोग लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। बताया जा रहा है कि सुबह में वे लखनऊ के लोहिया पार्क के समीप टहलने के लिए निकले थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन नहीं उनको धक्का मार दिया।

अखिलेश यादव के थे करीबी
बलिया जनपद के फेफना विधानसभा के बिसुकिया गांव के रहने वाले राजमंगल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेहद गरीबी माने जाते थे। छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखने वाले राज मंगल यादव श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महामंत्री भी रह चुके थे।
छात्र राजनीति के बाद पंचायत दफ्तर की राजनीति में उन्होंने कदम रखा। इस दौरान वे जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी संभाले। साल 2006 से लेकर 2011 तक वे जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। विधानसभा चुनाव से पहले साल 2020 में उनका बलिया का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
इसके बाद दूसरी बार भी समाजवादी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और फिर से उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया। राजमंगल यादव को जानने वाले लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल थे। हादसे में उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक मैसेज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications