UP News: 'अकेले शौच के लिए जाने में भी लगता है डर', युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पीड़ित ने बयां किया दर्द

UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक युवक के हाथ पैर बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

वहीं मीडिया से बात के दौरान पीड़ित द्वारा बताया गया कि उसे दबंगों द्वारा इतना मारा पीटा गया है कि अब वह शौच करने के लिए जाते समय भी डरता है। उसने पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ने और खुद को थाने में 28 घंटे बैठाए जाने का आरोप लगाया है।

up-ballia-news-video-of-beating-of-young-man-goes-viral-on-social-media

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स को रस्सी से बांधकर तीन-चार युवक उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। इस दौरान उसे युवक को एक महिला बचा रही है लेकिन उसे भी दबंगों द्वारा धक्का दे दिया जा रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है।

यह पूरा मामला बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जमुई गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी मामले को लेकर 12 जनवरी को एक पक्ष के लोगों ने पीड़ित को पकड़ लिया।

पीड़ित का आरोप है कि पकड़ने के बाद उसे लोग बाहर खींच कर ले और रस्सी से उसे बांधकर जमीन पर गिरा कर मारे पीटे। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि इस दौरान उसकी मां जब उसे बचाने के लिए पहुंची तो दबंगों ने उसकी मां को भी धक्का दे दिया।

उसने बताया कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली और दोनों पक्षों को थाने पर ले गई। आरोप लगाया कि थाने पर पहुंचने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें छोड़ दिया गया जबकि पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसे 28 घंटे तक थाने पर बैठाए रही।

फिलहाल बेरहमी से युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+