UP: बलिया में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, 14 और लोगों की मौत, 24 घंटे में 178 मरीज पहुंचे अस्पताल
UP Ballia News: बलिया के जिला अस्पताल में 24 घंटे में 178 मरीज भर्ती हुए, जिनमें 14 की मौत भी हो गई है। पिछले 4 दिनों में अब तक अस्पताल में 68 मरीजों की मौत हो चुकी है।
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौत हीटवेव के चलते हुई है, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
ताजा रिपोर्ट की मानें तो रविवार को 24 घंटे के भीतर बलिया जिला अस्पताल में 178 नए मरीजों को भर्ती कराया गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इस तरह बलिया जनपद में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी अभी भी मौत के कारणों इजाज करने में लगे हैं।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा रविवार को मीडिया को यह बताया गया कि अभी तक ऐसी कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो पाए कि लू के चलते लोगों की मौत हो रही है। यह भी बता दें कि हिटवेव से होने वाली मौत का बयान देने वाले जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पहले ही हटा दिया गया है।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारी भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते जिला अस्पताल में भी भीड़ देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में मरीजों और उनकी परिजनों के लिए नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
ये हैं मरने वालों के आंकड़े : मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 15 जून को कम से कम 154 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें 23 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह 16 जून को 137 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हुई।
17 जून को अस्पताल में 11 लोगों की मौत हुई थी। और 18 जून को 178 मरीजों को भर्ती कराया गया जिसमें 14 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह 16 जून से 18 जून तक कुल 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। इतना अधिक लोगों की मौत होने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार द्वारा सोमवार को मीडिया को बताया गया कि जिला अस्पताल में मरीजों की देखभाल बेहतर तरीके से की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिन लोगों की मौत हुई थी उनमें सभी लोग अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित थे।
उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा देने के लिए स्टाफ की तैनाती कराई गई है, जो समय-समय पर उन्हें दवा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। यह भी कहा कि गर्मी के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को परेशान ना होना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए एसी और कूलर की भी व्यवस्था की गई है।
वही बलिया जिले में इस तरह लगातार होने वाली मौत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच पड़ताल जारी है मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल टीम द्वारा मरने वाले मरीजों और अन्य मरीजों के खून और पेशाब तथा पानी आदि के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा एक मेडिकल टीम उन गांवों में भी जांच करने के लिए भेजी गई है, जिन गांव के इलाकों के रहने वाले लोगों की अधिकतर मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले की पूरी जानकारी सबके सामने होगी।












Click it and Unblock the Notifications