Ramjilal Suman: अगर हिम्मत है तो दलित सीएम का नाम घोषित करें, BJP मंत्री अनिल राजभर का सपा पर निशाना

Ramjilal Suman Rana Sanga controversy: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है, जहां भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को बलिया में सपा पर गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामजीलाल सुमन के कंधे पर बंदूक रखकर बयान दिलवाया है।

sp-bjp-ramjilal-suman-rana-sanga

राजभर ने मंच से खुलकर कहा कि सपा दलित नेता के नाम पर समाज में जातिगत जहर घोलने की कोशिश कर रही है। यह सब एक योजना के तहत हो रहा है और इसकी स्क्रिप्ट पहले से तैयार की गई थी।

सत्ता पाने की लालसा में समाज तोड़ने की साजिश

बलिया के बेल्थरा रोड में भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राजभर ने कहा कि सपा सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह सारा षड्यंत्र समाज को बांटने और राजनीतिक फायदा लेने के लिए रचा जा रहा है।

उन्होंने जनता से अपील की कि इस तरह के खेल को समझें और जातिगत भावनाओं में न बहें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा की इस कोशिश को कभी सफल नहीं होने देगी।

अगर हिम्मत है तो दलित सीएम का एलान करें अखिलेश

अपने संबोधन में राजभर ने सपा प्रमुख को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव वाकई में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हितैषी हैं तो ऐलान करें कि अगली बार सपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री दलित या पिछड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि केवल मंचों से बातें करना काफी नहीं है, बल्कि सच्ची नीयत भी दिखनी चाहिए। सपा को अब तय करना होगा कि वह सचमुच सामाजिक न्याय की बात कर रही है या सिर्फ राजनीति कर रही है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

अनिल राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न संविधान की प्रस्तावना की जानकारी है, न आरक्षण की असलियत की समझ।

उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और आरक्षण का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस और सपा ने ही किया है। राजभर ने कहा कि अब जनता इन दलों की असलियत को पहचान चुकी है।

यह भी बता दें कि रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ करणी सेना लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। सपा नेताओं के बयानों से पैदा हुए विवाद पर अब भाजपा खुलकर मैदान में आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+