Up News: कोंग्रेसियों के प्रदर्शन में भी मोदी को गाली, बलिया में फिर लगे प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय नारे

जहाँ एक तरफ कुछ अमर्यादित शब्दों की वजह से ही राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्य्ता समाप्त हो गई, वहीं कॉंग्रेसी उसी के विरोध में फिर से अमर्यादित शब्दों का अपने नारो में प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।

slogans against the Prime Minister again in Ballia cancellation of Rahul Gandhis membership

सोशल मीडिया पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित नारा लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो है। दरअसल यह वायरल वीडियो बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित शहीद पार्क के परिसर का बताया जा रहा है, जहां राहुल गांधी का लोकसभा से सदस्य्ता रद्द होने के बाद आक्रोशित कांग्रेसियों द्वारा संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ख़िलाफ़ जम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कई नारे लगे। वही आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित नारे का जम कर नारा लगाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है।

slogans against the Prime Minister again in Ballia cancellation of Rahul Gandhis membership

पूर्व के एक मामले में राहुल गांधी का लोकसभा सदस्य्ता समाप्त के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुक्रवार यानी 24 मार्च 2023 को लोकसभा सचिवालय ने संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। राहुल को एक दिन पहले ही मोदी सरनेम मामले में सूरत की सेशन कोर्ट ने दोषी करार दिया और सजा सुना दी थी। अप्रैल 2019 में भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज कराया था। राहुल गांधी की सदस्यता जाने से विपक्षी खेमा लगातार भाजपा पर हमलावर है और कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ कटाक्ष कर रहे है।

क्यों हुए कांग्रेसी आक्रोशित कैसे गयी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य्ता?

कांग्रेसियों का आक्रोशित होना लाजमी है क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में पीएम का चेहरा है। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेसियों की उम्मीद टूटी है। नतीजन कांग्रेसी पूरी तरह से आक्रोश में हैं और लागातार बयानबाजी के साथ ही प्रदर्शन भी जारी है। राहुल केरल के वायनाड से सांसद रहे। गुजरात के सूरत की सेशन कोर्ट ने चार साल पुराने मानहानि केस में राहुल को दोषी पाया था और दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने निजी मुचलके पर राहुल को जमानत देते हुए सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। इस बीच, संसद सदस्यता रद्द होने से राहुल गांधी के राजनैतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

slogans against the Prime Minister again in Ballia cancellation of Rahul Gandhis membership

Recommended Video

    Rahul Gandhi के सावरकर के बयान पर संग्राम, महिला BJP सांसद ने राहुल को बताया गंदगी | वनइंडिया हिंदी

    लगे बेहद ही अमर्यादित नारे
    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेसियों की उम्मीद पर पानी फिर गया है। कांग्रेसियों में न केवल आक्रोश व्याप्त है बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके निशाने पर हैं। केवल कांग्रेसी ही नहीं बल्कि देश के अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी राहुल की सदस्यता खत्म होने पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। वहीं बलिया में कांग्रेसी नेताओं द्वारा संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से जहां एक तरफ अपना आक्रोश दिखाया, प्रदर्शन किया वहीं नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का परहेज न करते हुए जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
    कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित नारा लगया
    पीएम मोदी के खिलाफ संकल्प सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित नारा लगाया। नरेंद्र मोदी शर्म करो, शर्म करो- शर्म करो, अमित शाह शर्म करो, शर्म करो- शर्म करो। इसके एलावा कुछ नारे ऐसे भी माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए लिखे भी नहीं जा सकते। वही अमर्यादित नारा लगने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+