Ballia फैमिली कोर्ट ने भोजपुरी एक्टर Pawan Singh को किया तलब, पत्नी ज्योति सिंह ने मांगा खर्च

Ballia फैमिली कोर्ट ने भोजपुरी एक्टर Pawan Singh को किया तलब, पत्नी ज्योति सिंह ने मांगा खर्च

Pawan Singh: अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (jyoti singh) ने कुछ दिनों पहले भरण-पोषण के लिए बलिया (Ballia) जिले की फैमिली कोर्ट एक वाद दायर किया था। जिसके बाद फैमिली कोर्ट ने पवन सिंह को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पवन को पेश होने के लिए 5 नवंबर की तारीख दी है। बता दें, ये चौथा मौका है जब कोर्ट के द्वारा पवन सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

पवन से ज्योति सिंह ने मांगा खर्चा

पवन से ज्योति सिंह ने मांगा खर्चा

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए बलिया जिले की फैमिली कोर्ट में 22 अप्रैल को एक वाद दायर किया था। ज्योति सिंह के वकील पीयूष सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, 'फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को 5 नवंबर को अदालक में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।' उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पवन सिंह को नोटिस जारी हो चुके है। वकील पीयूष सिंह की मानें तो पवन सिंह को बीते 2 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन वो किसी कारण से कोर्ट में नहीं पहुंच पाए।

पवन सिंह को चौथी बार कोर्ट ने जारी किया नोटिस

पवन सिंह को चौथी बार कोर्ट ने जारी किया नोटिस

इसके बाद 07 जुलाई और 01 अगस्त को भी कोर्ट में पेश होने के लिए पवन सिंह को नोटिस जारी हो चुका है। लेकिन, पवन सिंह नोटिस मिलने के बाद भी कोर्ट में जज के सामने पेश नहीं हुए। अब ये चौथी बार है, जब पवन सिंह को कोर्ट में उपस्थि होने के लिए नोटिस जारी हुआ है। तो वहीं, इस पूरे मामले में अभी तक पवन सिंह की तरफ से कोई बयान भी सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि अप्रैल महीने में पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए ज्योति ने पवन सिंह के ऊपर मारपीट और टॉर्चर करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

कौन हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह

कौन हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह

ज्योति सिंह, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद ज्योति सिंह से 6 मार्च 2018 में दूसरी शादी रचाई थी। ज्योति सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले मिड्डी गांव की रहने वाली है और उनके पिता का नाम रामबाबू सिंह है। बता दें, जिस वक्त ज्योति सिंह का विवाह हुआ उस समय वो स्नातक तथा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। पवन सिंह के ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह के परिवार से पुराना संबंध थे। इसके चलते दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हुए थे।

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने किया था सुसाइड

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने किया था सुसाइड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजुपीर सुपरस्टार पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम थी। नीलम से पवन सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी और शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन, मुंबई शिफ्ट होने के 6 महीने बाद ही नीलम सिंह ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। बताया गया था कि पवन हमेशा अपने काम में बिजी रहते थे और उन्हें टाइम नहीं देते थे। इसलिए नीलम तनाव में आ गई थीं और उन्होंने सुसाइड कर लिया था।

अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ा था पवन सिंह का नाम

अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ा था पवन सिंह का नाम

नीलम की मौत के बाद पवन सिंह अपनी लाइफ में काफी अकेले पड़ गए थे, ऐसे में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने ही उन्हें संभाला था। दोनों के बीच अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहीं थी, पर सबको उस वक्त बड़ा झटका लगा जब अक्षरा सिंह संग रोमांस की खबरों के बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचा ली थी। पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद अक्षरा सिंह को इतना बड़ा झटका लगा कि उन्होंने उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पवन सिंह नशा करके उनपर हाथ उठाते थे। उनके साथ मारपीट करते थे। इनके विवादों की चर्चा मीडिया में खूब रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+