Ballia: शराब पीकर सो जाता था पति और भाभी संग रोमांस करता था देवर, मिला धोखा तो पहुंची पुलिस के पास
बलिया में पति शराबी होने के चलते देवर और भाभी रोमांस करते थे। महिला द्वारा बताया गया कि उसका देवर उसके साथ शादी का आश्वासन दिया था और अब शादी से इंकार कर रहा है।

ballia जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर के ऊपर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अब शादी करने से इनकार किए जाने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा उप जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया उसके बाद उप जिलाधिकारी द्वारा बैरिया थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

साल भर तक बनाता रहा शारीरिक संबंध
महिला का कहना है कि उसका पति शराब का आदी है और वह हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है। उसने बताया कि पति शराबी होने के चलते उसका और उसके देवर के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। उसने यह भी बताया कि उसके देवर ने उससे शादी करने का वादा किया उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। देवर करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा उसके बाद अब जब महिला शादी करने के बाद शुरू की तो वह इनकार करने लगा। ऐसे में परेशान महिला सोमवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के कार्यालय में पहुंची। कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

बच्चों का कैसे करेगी पालन पोषण
महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका पति शराब का आदी है और उसे दो बच्चे हैं अब देवर द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद वह काफी परेशान है। महिला का कहना है कि पति शराबी होने के चलते अब वह अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करेगी। ऐसे में देवर पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ शादी करवाई जाए। महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि देवर और भाभी के बीच काफी समय से संबंध था और इसके बारे में किसी को जानकारी तक नहीं लगी। वही शिकायती पत्र दिए जाने के बाद महिला के परिवार में भी तकरार की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

महिला का बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
इस मामले में बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह का कहना है कि विवाहिता का शिकायती पत्र मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवाहिता का बयान भी दर्ज किया गया है और यौन शोषण करने वाले देवर की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही आरोपी देवर को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक और उचित कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications