Ballia News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से की शादी, एक साल साथ रहने के बाद कहा 'अब साथ नहीं रहूंगा'
बलिया जिले में एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी करने के बाद करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, फिर साथ रखने से कर दिया इनकार।

Ballia जिले में एक युवक एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ चोरी-छिपे शादी कर लिया। शादी करने के बाद करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद साथ रहने से इंकार कर दिया। प्रेमी से धोखा मिलने के बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
साथ में रखने का किया था वादा
मामला बलिया जिले के बैरिया इलाके के एक गांव का है। युवती ने आरोप लगाया कि देवकी छपरा गांव का रहने वाला विक्की शर्मा करीब साल भर पहले उसके साथ प्यार करने लगा। इस दौरान उसने युवती को अपने साथ रखने का वादा करते हुए चोरी-छिपे उसके साथ शादी कर ली। युवती का आरोप है कि शादी करने के बाद आरोपी युवक द्वारा कहा गया कि अभी उसके बहन की शादी नहीं हुई है और उसके बहन की शादी हो जाने के बाद वह उसे अपने घर पर अपने साथ रखेगा। इस दौरान करीब साल भर तक आरोपी युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। समय गुजरता गया और अब युवक उसे अपने साथ रखने से इंकार करने लगा।
प्रेमी पर आया गुस्सा तो प्रेमिका पहुंच गई थाने
पीड़िता ने बताया कि लगातार विक्की शर्मा द्वारा इनकार किए जाने के बाद वह पहले तो अपने परिजनों से भी यह बात नहीं बताई। बाद में जब उसे लगा कि उसके साथ शादी करने के साथ ही कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है तो अपने परिजनों से पूरी बात बताने के साथ ही पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जब इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया और आरोपी प्रेमी विक्की शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications