UP News: पति बोला- मेरी पत्नी का दूसरे युवक से है अवैध संबंध, बच्चों का कराया जाए DNA टेस्ट, पुलिस भी हैरान
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मऊ का रहने वाला पीएसी का एक जवान अपनी पत्नी के ऊपर ही गंभीर आरोप लगाया है। जवान का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है।
उसका यह भी कहना है कि उसकी पत्नी उसकी गैरमौजूदगी में युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाती है और पत्नी को जो 3 बच्चे हुए हैं वे तीनों बच्चे उसके नहीं है। ऐसे में उसने अपनी पत्नी और बच्चों के डीएनए जांच कराए जाने की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया।

हालांकि बाद में सूचना मिलने के बाद पत्नी और उसके भाई वहां पहुंच गए। काफी देर तक समझाया बुझाया गया और थानाध्यक्ष ने भी परिवार बिखरने से बचाने के लिए काफी समझाया उसके बाद पीएसी का जवान अपने घर वापस लौट गया। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रविवार को घोसी कोतवाली में पीएसी के जवान पहुंचा। पहुंचने के बाद उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का दूसरी जाति के युवक के साथ अवैध संबंध है। उसने यह भी कहा कि इस बात को लेकर उसके और उसकी पत्नी के बीच लगातार कहासुनी चल रही है।
आरोप लगाते हुए उसने कहा कि उसके तीन बच्चे हैं लेकिन बच्चों का वास्तविक पिता वह नहीं है। पीएसी के जवान को शक है कि तीनों बच्चे उसकी पत्नी के प्रेमी के ही हैं। ऐसे में उसने कोतवाली में शिकायत किया कि उसके बच्चों और पत्नी का डीएनए जांच कर सैंपल मिलान किया जाए।
जवान द्वारा काफी देर तक कोतवाली में हंगामा किया गया उसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्राइम रविंद्र नाथ राय द्वारा उसे काफी समझाया गया। समझाने के बाद भी वह देर तक था कोतवाली परिसर में ही बैठा रहा। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई। फिर बाद में समझा-बुझाकर किसी तरह दोनों को वापस भेज दिया गया। इस मामले में कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी द्वारा मीडिया को बताया गया कि पीएसी के जवान द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि उसे और उसकी पत्नी को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications