Ballia News: वाहनों का चालान काटने में व्यस्त था सिपाही और उसकी बाइक लेकर चोर हो गया फरार

बलिया में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही वाहनों का चालान काटने में व्यस्त था इसी दौरान एक चोर पहुंचा और उसकी बाइक चुरा लिया। हालांकि बाद में पुलिस सक्रिय हुई तो लावारिस हाल में बाइक छोड़कर चोर फरार हो गया।

Ballia Police Bike

Ballia जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बलिया जिले में वैशाली रोड पर वाहन चेकिंग और वाहनों का चालान कर रहे यातायात के पुलिसकर्मी की बाइक शनिवार की रात्रि में चोरी हो गई। चोरी की सूचना मिलने पर विभाग में खलबली मच गई। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की तो बाद में पता चला कि एक सुनसान स्थान पर बाइक को छोड़कर चोर फरार हो गया था।

Ballia Police News

बलिया रेलवे स्टेशन के समीप कर रहे थे चेकिंग
दरअसल, बलिया जिले में यातायात पुलिस द्वारा ओकडेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के समय वैशाली रोड पर शनिवार को दोपहर में वाहनों की चेकिंग और वाहनों का चालान किया जा रहा था। पुलिस के जवान वाहनों का चालान और जांच करने में व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि यही बीच एक पुलिसकर्मी की बाइक को चुराकर चोर लेकर फरार हो गया। वाहनों की चेकिंग और जांच करने के बाद जब पुलिसकर्मी अपनी बाइक की तरफ आया तो वहां से बाइक गायब थी। पुलिसकर्मी की बाइक चोरी होने की सूचना मिलने के बाद विभाग में खलबली मच गई।

सुनसान स्थान पर लावारिस मिली बाइक
हालांकि इस पूरे मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई। लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक चोरी हो जाने के बाद पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और सीसीटीवी फुटेज व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ जारी हुई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस द्वारा एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक चोर को तलाशने में जुटी थी इसी बीच पता चला कि सिपाही की बाइक पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव में सुनसान स्थान पर लावारिस स्थिति में पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बाइक को अपने कब्जे में ले लिए। हालांकि बाइक चोरी करने वाले चोर के बारे में तहकीकात जारी है। यह भी बता दें कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई है। फिलहाल लोगों का कहना है कि जब पुलिस की बाइक सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस का क्या हाल होगा। ऐसे में लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

      बलियाः दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, देखें खबर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+