'राहुल गांधी PM नहीं प्यून बनने की रखते हैं योग्यता', बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा
बलिया, मई 14: बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहते है। एक बार फिर सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल, सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भाग्य से ही वो चाहे प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन राहुल गांधी पीएम नहीं प्यून बनने की योग्यता रखते हैं।'

बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल के पास कोई योग्यता नहीं है पर वो किस लायक हैं वो पूरा देश जानता है। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भारत भूमि में जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक कोई और प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी को मुस्लिम परस्त बताया।
सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो मुस्लिम तुष्टीकरण से प्रधानमंत्री भले बन जाएं, पर देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री कभी स्वीकार नहीं करेगी। कहा कि राहुल गांधी को पॉलिटिकल चिंतन नहीं है, वो देश के लिए क्या करेगा? राहुल गांधी बस ट्वीट करना जानते हैं, हो सकता है वो उसके लिए इटली का कोई व्यक्ति रखा हो। कहा कि जो कोरोना काल में आज तक कहीं नहीं दिखा। वो बस ट्वीट से काम चलाना जानते हैं।
उन्होंने कहा राहुल गांधी पर सवाल करना आप लोगों का भी समय खराब हो रहा है और हमारा भी समय खराब हो रहा है। राहुल गांधी को देश की किसी प्रकार की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ अपनी चिंता है और वे अनावश्यक ट्वीट किया करते हैं।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications