Ballia: भोजपुरी स्टार Pawan Singh पर स्टेज शो के दौरान हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर...पुलिस ने भांजी लाठियां

Bhojpuri Singer Pawan Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के स्टेश शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान ईंट-पत्थर चले। इस दौरान भीड़ ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्थर फेंके।

Bhojpuri Singer Pawan Singh

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के ऊपर हमला हुआ है। यह हमला उनपर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्टेज शो के दौरान हुआ है। दरअसल, स्टेज शो के दौरान भीड़ ने पवन सिंह एक जाति विशेष पर बने गीत की फरमाइश की। लेकिन, पवन सिंह ने उस गीत को गाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा हो गया और ईंट-पत्थर चले और कुर्सियां भी फेंकी गई। भीड़ में से किसी ने पवन सिंह को लक्ष्य करके पत्थर मारा। इस दौरान पवन सिंह घायल हो गए।

वहीं, अनियंत्रित हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी लाठी का प्रयोग किया और भीड़ को खदेड़ दिया। बता दें, पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान हुए हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलिया थाना क्षेत्र के निकासी गांव में एक व्यक्ति के यहां सोमवार (06 मार्च) को उत्सव समारोह था। इसमें भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह और शिल्पीराज का एक प्रोग्राम था। आयोजकों ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति भी ली हुई थी।

पवन सिंह व शिल्पी को सुनने और देखने के काफी संख्या में लोग पहुंच थे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स, क्षेत्राधिकारी सहित पीएसी के जवान भी मुस्तैद थे। भोजपुरी स्टार पवन स्टेज जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ में से ही किसी ने जाति विशेष पर पवन द्वारा पूर्व में गाये गीत को गाने की फरमाइश कर दी। इस दौरान पवन सिंह ने गीत को गाने से मना कर दिया। इसके बाद पवन को लक्ष्य करके किसी ने पत्थर मारा। पत्थर पवन को लगा तो वे भी आगबबूला हो गए।

माइक पर ही उन्होंने धमकी भरे लहजे में बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ अप्रिय शब्द का भी प्रयोग किया। जिसके बाद ईंट पत्थर चलना शुरु हो गया। भीड़ में भगदड मच गई। भगदड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठी पटक कर खदेड़ना शुरु कर दिया। पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान हुए हंगामा की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ घंटे बाद जब मामला शांत हुआ तो गायिका शिल्पी राज ने कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+