बलिया: BJP नेता के बेटे की बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग, मंच पर गाना गा रहे भोजपुरी सिंगर को लगी गोली

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में भाजपा नेता के बेटे की बर्थडे पार्टी में जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान एक गोली मंच पर गाना गा रहे भोजपुरी लोकगायक व अभिनेता गोलू राजा को लग गई। गोलू को गोली लगते ही मौके पर अफरातरफी मच गई। घायल गोलू को इलाज के लिए पहले मऊ और फिर बिहार के बक्सर ले जाया गया। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि गोलू राजा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ और पेट में लग गई है। उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

bhojpuri singer golu raja injured in harsh firing at bjp leader son birthday party in ballia

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया था आयोजन

मामला गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव का है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भानु दुबे के बेटे का बर्थडे था। इस मौके पर भाजपा नेता ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। भाजपा नेता ने कार्यक्रम में लोक गायक गोलू राजा व गायिका निशा उपाध्याय को बुलाया था। दोनों मंच से गीत प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गायक गोलू राजा के हाथ में लग गई, जिसके बाद अफरातफरी मच गई।बताया गया कि घायल गोलू राजा को पहले मऊ और फिर बिहार के बक्सर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

लोकगायक गोलू राजा को लगी गोली

एसओ अनिल चंद तिवारी ने बताया कि एक बर्थडे पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में गायक को गोली लगी है। गोलू के परिजनों ने बताया कि गोली अभी शरीर में ही है। एक्स-रे हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन आदि की प्रक्रिया होगी। बलिया के एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि कार्यक्रम में गोली लगने के बाद गोलू राजा बक्सर चले गए थे। उन्हें वहां से वाराणसी रेफर किया गया है। गोलू के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और गोली पेट में लगी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+