Ballia News: घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला युवक का शव, गला रेतकर की गई हत्या, एसपी भी पहुंचे मौके पर...

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में गुरुवार को खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रात में युवक दावत में शामिल होने गया था उसके बाद वापस नहीं लौटा। युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैली है।

दरअसल यह पूरी घटना बलिया जनपद के बांसडीह कोतवाली अंतर्गत बकवा गांव का है। गांव में रहने वाला 21 वर्षीय इरफान नामक युवक बुधवार की रात में बांसडीह में एक दावत में शामिल होने के लिए गया था। दावत में शामिल होने के बाद वह देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटा।

ballia-news-body-of-a-young-man-found-in-a-field-50-meters-away-from-home

गुरुवार की सुबह में गांव का रहने वाला एक व्यक्ति ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहा था इसी दौरान उसकी निगाह खेत में पड़े शव पर पड़ी। उसने गांव के अन्य लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।

मृतक की पहचान इरफान के रूप में की गई उसके बाद उसके परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद बांसडी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किए।

गांव वालों द्वारा बताया गया कि धारदार हथियार से गला रेत कर इरफान की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद हत्यारे द्वारा उसके शव को खेत में स्थित एक ट्रांसफार्मर के समीप फेंक दिया गया। इरफान की हत्या क्यों की गई और किसके द्वारा की गई इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+