यूपी: नाबालिग से दुष्कर्म, अपने बेटे को सजा देने के बजाए पिता ने दी पीड़िता को मार डालने की धमकी

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के एक गांव में खेत में शौच के लिए गई नाबालिग युवती से एक शख्स ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से भाग निकला। पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो आरोपित शख्स के पिता ने अपने ​बेटे पर कार्रवाई कराने के बजाए पीड़िता के परिवार को ही खरी खोटियां सुनाईं। पीड़ित परिवार को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित परिवार 24 घंटे अपने ही घर में बंधक बना रहा।

 बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, नाबालिग युवती, पीड़ित परिवार, पुलिस, crime, Physical harresment, physical abuse, uttar pradesh police, uttar pradesh, Balrampur, physical attack

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म की वारदात 29 नवंबर की रात कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई। जहां घर में शौचालय न होने की वजह से एक युवती रात करीब 9:00 बजे खेत में शौच के लिए गई। तभी वहीं, गांव के बाहर जगत राम यादव पुत्र परशुराम यादव ने उसे दबोच लिया। खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की हालत नाजुक हो गई। बदहवास हालात में वह किसी तरह अपने घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की। इससे आरोपी का पिता बौखला गया।

 बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, नाबालिग युवती, पीड़ित परिवार, पुलिस, crime, Physical harresment, physical abuse, uttar pradesh police, uttar pradesh, Balrampur, physical attack

रेप के आरोपी के परिवार ने दीं पीड़िता को धमकी
आरोपी के पिता ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकाया। उसने कहा कि अगर मेरे बेटे को कुछ हुआ तो तुम लोग जान से मार दिए जाओगे। आरोपी व उसके परिजनों की धमकी से आहत पीड़िता का परिवार 24 घंटे तक घर में ही दुबका रहा। ​​इसके बाद पीड़ित परिवार कोतवाली नगर पहुंचा, जहां पीड़िता की मां ने लिखित तहरीर देकर आरोपी व उसके पिता व परिवार के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।

 बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, नाबालिग युवती, पीड़ित परिवार, पुलिस, crime, Physical harresment, physical abuse, uttar pradesh police, uttar pradesh, Balrampur, physical attack

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रेप की धारा व उसके परिजनों के विरुद्ध उत्पीड़न व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को खोजा जा रहा है। पीड़िता को न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+