महिला को बचाने नदी में कूद पड़े दो बहादुर अफसर, इस खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल
Rapti River Rescue Operation : रविवार की रात बुर्का पहने एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला की तलाश के लिए सीओ सिटी और विमलेश कुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी।

सोशल मीडिया पर आए दिन आप पुलिस का कोई न कोई वीडियो वायरल होते देखते ही होंगे, या फिर पुलिसकर्मियों से सम्बंधित नकारात्मक कोई खबर मीडिया में चलते तो अवश्य ही देखी होगी। लेकिन आज आपको इन तस्वीरों और वीडियो को देखना बेहद ही जरूरी है, इन बहादुर पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को देख पुलिस पर आपका विश्वास ही नहीं बढ़ेगा बल्कि आपको उनपर गर्व भी होगा। दरअसल, उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया हैं जहा पर सीओ और थाना प्रभारी के नदी में छलांग लगाने की खबर आग की तरह फ़ैल गई है, अब हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या हैं?

पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग, बुर्का और चप्पल बरामद
बता दें कि बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात बुर्का पहने एक महिला आई और उसने आनन फानन में बुर्का और चप्पल उतारा और पुल से नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को छलांग लगाते देख फ़ौरन ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सी ओ सिटी दरवेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस को राप्ती नदी के पुल से महिला का बुर्का और चप्पल मिला। जिससे राहगीरों द्वारा दी गई सूचना की पुष्टि तो हो गई लेकिन महिला का कोई नाम-ओ-निशान नहीं मिला। जानकारी अनुसार मामला देर रात का था इसलिए गोताखोरों या अन्य संसाधनों का इंतजार करना महिला की जान के लिए खतरा बन सकता था।

रेस्क्यू के लिए इन पुलिस अफसरों ने लगाई जान की बाजी
ऐसे में बलरामपुर के सीओ सिटी दरवेश कुमार और बलरामपुर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बिना देरी किए नाव का सहारा लिया और नदी में महिला की तलाश के लिए पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने इस कड़कड़ाती ठंड में बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने महिला की तलाश के लिए नदी में कई गोते लगाए लेकिन दुर्भाग्यवश इतनी कड़ी मशक्कत के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं लग सका। जिसके बाद रात ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन रोक दिया गया। वहीं आज सुबह से ही महिला की तलाश में गोताखोरों को भी लगाया गया है लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है ।
आपको बता दें कि एसएचओ नगर विमलेश सिंह और सीओ दरवेश सिंह के इस कदम से जनता में पुलिस का विश्वास तो बढ़ा ही है, साथ ही स्थानीय द्वारा इन बहादुर अफसरों की जमकर सरहाना भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications