Balrampur: बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Balrampur News, बलरामपुर। खबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से है, यहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, खेत में तीन मजदूर बोरिंग कर रहे थे, तभी लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप पकड़े दो सगे भाइयों समेत तीन श्रमिकों की मौत हो गई। उन्हें बचने तक का भी मौका नहीं मिला। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Balrampur News: Three laborers died after being hit by high-tension line

ये मामला बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यहां नफीश अहमद पुत्र मेहंदी हसन अपने खेत पर निजी बोरिंग करा रहे थे। जहां 3 मजदूर काम में लगे हुए थे। बोरिंग के दौरान खेत में गड्ढा खोदने के लिए पाइप को मजदूर जब ऊपर नीचे करने लगे तो पाइप की लंबाई अधिक होने के कारण ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप टकरा गया। जिससे पाइप में करंट दौड़ गया।

पाइप पकड़े तीनों मजदूरों बुरी तरह झुलस गए। खेत की तरफ से गुजर रहे ग्रमीणों जब ये मंजर देखा तो मौके भारी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। तब तक काफी देर हो चुकी थी, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना के बाद सीओ उतरौला राधारमण सिंह सहित सादुल्लानगर थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी अरविंद मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से फिरोजपुर गांव के मजरे पतजिया निवासी काशीराम (35), उसके भाई खुशीराम (28) व रामसुंदर(32) की मौत हुई है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। हालांकि, अभी मृतकों के परिवारजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+