खेलते वक्त हुए बच्चों के विवाद ने लिया भयानक रूप, बीच-बचाव कराने पहुंचे बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या
बच्चों के बीच हुआ ये विवाद देखते ही देखते दो परिवारों का विवाद बन गया जिसमे जब बीच-बचाव कराने बुजुर्ग पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ जमकर मारपीट की और गला दबा दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद ने भयानक रूप ले लिया और उसमे एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गई। आपको बता दें कि दो बच्चों के बीच हुआ ये विवाद देखते ही देखते दो परिवारों का विवाद बन गया जिसमे जब बीच-बचाव कराने बुजुर्ग पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ जमकर मारपीट की और गला दबा दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बुजुर्ग के द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने जाते वक्त ही बुजुर्ग रास्ते में गिरकर बेहोश हो गया। जब उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बीच बचाव कराने पहुंचे बुजुर्ग की मौत
दरअसल, पूरा मामला बलरामपुर के थाना गैंड़ास बुजुर्ग के गरीब नगर उत्तरडीह का है। यहां बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद मे आरोपी द्वारा गला दबाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे व्यक्ति की मधुपुर तिराहे पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाती व गांव के गब्बर के पुत्र के बीच में खेलने के दौरान विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी बच्चों के बीच विवाद शांत करा कराकर अपने नाती को लेकर घर आने लगी, जिसके बाद आरोपी ने दौड़ के मृतक को ढकेल कर गला दबा दिया, जिससे मृतक वहां से उठकर तहरीर देने निकल पड़ा। मधपुर तिराहे पर पहुंचने पर वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से उतरौला के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसको मृत देखकर डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ास बुजुर्ग लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

मृतक की पत्नी का आरोप
मृतक की पत्नी रुखसाना ने बताया कि हमारे घर का बच्चा खेलने के लिए गया था। जहां पर गांव के ही एक बच्चे से विवाद हो गया था। विवाद का बीच-बचाव करने पहुंचे हमारे पति को आरोपी ने जमकर मारा पीटा और गला दबा दिया, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। रास्ते में जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति
वही जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी क्षेत्राधिकारी राधा रमन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मृतक की पत्नी रुखसाना की तहरीर पर गांव के ही आरोपी गब्बर पुत्र मंगली पर गैंड़ास बुजुर्ग थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस तैनात की गई है। आरोपी के तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications