Youtuber से मिलने के लिए छात्रा ने तय किया हजारों किलोमीटर का सफर, नहीं देखी होगी ऐसी दीवानगी
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले से सामने आया एक अनोखा मामला जिसमे एक युट्यूबर की फीमेल फैन हजारों किलोमीटर का सफर कर के उनसे मिलने उनके गांव पहुंच गई।

आज के समय में यूट्यूब काफी ज्यादा प्रचलित हो गया हैं, क्योंकि अब हमारे देश में यूट्यूब के माध्यम से पैसे कमाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। इसीलिए आज के समय में युवा यूट्यूब की तरफ काफी ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। यूट्यूब से लोग दौलत के साथ साथ शौहरत की भी बुलंदियों को छू रहे हैं। इसका ताजा उदहारण है उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले से सामने आया एक अनोखा मामला जिसमे एक युट्यूबर की फीमेल फैन हजारों किलोमीटर का सफर कर के उनसे मिलने उनके गांव पहुंच गई। बिहार से बलरामपुर पहुंची अनीता का कहना है कि उन्हें बिलाल की रील्स बहुत अच्छी लगती थी।

हजारों किलोमीटर का सफर किया तय
दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का है। यहाँ के रहने वाले एक युवक बिलाल अहमद यूट्यूब पर रील्स बना कर डाला करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम Riksbaaj है। उनकी यही वीडियोस देखकर बिहार के पटना में रहने वाली अनीता कुमारी उनकी प्रशंसक बन गई और उनसे कांटेक्ट कर रील्स बनाने की ख्वाइश जाहिर की। मगर दोनों के बीच हजारों किलोमीटर की दूरी थी। अनीता ने बताया कि मै इनका वीडियो इंस्टा और यूट्यूब पर देखा करती थी और उनको बिलाल के वीडियोस बहुत पसंद आया करते थे। इसलिए वह पटना से यहाँ उनके साथ रील्स बनाने पहुंच गई।

"दिल गार्डन गार्डन हो गया" - युट्यूबर
वहीं बिलाल ने बतया कि फ़ोन पर अक्सर अनीता उनसे यहाँ आने की बात करती थी मगर उन्हें विश्वास नहीं होता था कि वह सच में इतना लम्बा सफर अकेले कर के यहाँ मेरे साथ रील्स बनाने आ जाएंगी। उनका कहना है कि वह एक बेहद ही छोटे युट्यूबर हैं और उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है। जब उन्होंने देखा की अनीता सच में उनके घर आ गई हैं तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनका दिल गार्डन गार्डन हो गया है।

हर उम्र का व्यक्ति बना युट्यूबर
युट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई करता है, चाहे किसी की उम्र 3 साल है चाहे किसी की उम्र 80 साल है हर उम्र का व्यक्ति युट्यूब का इस्तेमाल करता हैं, क्योंकि युट्यूब पर लोगों को काफी आसानी से अपने मतलब की वीडियो मिल जाती हैं। आज के समय में लोग अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग वीडियो की कैटेगरी को चुन लेते हैं और फिर उसी पर वीडियो बनाते हैं और जब उनके द्वारा बनाई गई वीडियो लोगों को पसंद आने लगती हैं, तो उनका यूट्यूब चैनल काफी फेमस हो जाता है और फिर वह महीने के लाखों रुपए भी आसानी से कमाते हैं।
इसीलिए आज के समय में ज्यादा से ज्यादा युवा यूट्यूब की तरफ भाग रहे हैं, क्योंकि वह यूट्यूब पर अपना हुनर दिखा कर अपने आप को प्रसिद्ध करना चाहते हैं और इस प्रकार होने से पैसा भी अच्छा खासा मिलता हैं।












Click it and Unblock the Notifications