पति के खिलाफ चुनाव प्रचार करने को मजबूर कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे, बालाघाट सीट पर त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
Balaghat Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट बालाघाट पर इस बार चुनाव बड़ा रोचक हो गया है। दरअसल, बसपा ने पूर्व सांसद और चार बार के विधायक रहे कंकर मुंजारे को टिकट दिया है। ऐसे में अब भाजपा कांग्रेस के अलावा बसपा भी इस सीट पर दमदार स्थिति में दिखाई दे रही है।
खास बात यह है कि कंकर मुंजारे की पत्नी अनुभा मुंजारे बालाघाट विधानसभा से ही कांग्रेस की विधायक है। अनुभव मुंजारे का कहना है कि उन्होंने PCC चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से उनके पति को टिकट देने के लिए आग्रह किया था लेकिन बात नहीं बनी।

अनुभा ने बताया की उन्होंने पति और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को इस बार कांग्रेस में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए लगभग तैयार भी कर लिया था। इसके लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी बातचीत की लेकिन कंकर मुंजारे को टिकट देने के लिए कांग्रेस नेता तैयार नहीं हुए। नतीजे में यहां से दिग्विजय सिंह के करीबी और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सारस्वत को यहां से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। इधर कंकर बंजारे ने पहले से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी थी। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बसपा से संपर्क किया और बीएसपी ने उन्हें बालाघाट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस विधायक के सामने प्रचार करने को लेकर दुविधा
अब कांग्रेस विधायक अनुभव मजारे के सामने यह दुविधा है कि वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार करें या अपने पति के लिए। बंजारे का कहना है कि उनकी स्थिति पार्टी में निर्मित की है। हालांकि अनुभव मुंजारे ने कहा कि वह कांग्रेस से विधायक हैं, इसलिए वह अपने दाल का प्रचार करेंगी। पति को जीतने के लिए किसी से अपील नहीं करूंगी। लेकिन मैं चाहती हूं कि कंकर मुंजारे ने यहां के लोगों के लिए जो क्रांतिकारी संघर्ष किया है, उनका परिणाम उन्हें मिलना चाहिए।

कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकते हैं मुंजारे
पूर्व सांसद कंकर बंजारे एक बार फिर संसदीय चुनाव लड़ने वाले हैं। इससे पहले भी एक बार निर्दलीय सांसद भी चुने जा चुके हैं। जबकि वे चार बार विधायक रहे हैं मुंजारे का क्षेत्र में अपना खाता प्रभाव है ऐसे में उनसे सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही पहुंच सकता है। दरअसल, यहां से कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के करीबी सम्राट को उम्मीदवार बनाया है बताया जाता है कि सारस्वत की रिश्तेदारी राघोगढ़ में हैं।

महिला कांग्रेस विधायक दुविधा में
कांग्रेस विधायक अनुभव मुंजारे ने कहा कि जीवन में ऐसी मजबूरी आएगी कभी सोचा नहीं था। उम्मीद थी कि कांग्रेस के बड़े नेता मेरे पति से संपर्क करेंगे और उन्हें लोकसभा का उम्मीदवार बनाएंगे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। अब वे दूसरे दल से चुनाव लड़ रहे हैं और मुझे अपनी पार्टी का काम करना है। सोचा नहीं था कि ऐसी भी मजबूरी आएगी।ॉॉ
कौन है भारती पारधी
वहीं भाजपा ने मौजूदा सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में बालाघाट नगरपालिका के पार्षद हैं। इससे पहले में पूर्व जनपद सदस्य और एक बार भाजपा की उपाध्यक्ष, दो बार महामंत्री, महिला मोर्चा में एक बार राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य रही है।

तीनों में से कौन सा प्रत्याशी दमदार
तीनों प्रत्याशियों की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा अनुभवी बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे नजर आते हैं। क्योंकि वह एक बार निर्दलीय सांसद रहने के साथ चार बार विधायक भी रहे हैं। वहीं बालाघाट क्षेत्र में उनका खास प्रभाव दिखाई देता है। इसलिए अब यहां मुकाबला त्रिकोणी हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications