Balaghat Plane Crash: उड़ान भरते ही 15 मिनट में क्रैश हो गया विमान, ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे का राज
एमपी के बालाघाट में हादसे का शिकार हुए ट्रेनर एयरक्राफ्ट मामले की जांच दिल्ली की टीम करेंगी। ब्लैक बॉक्स से घटना की वजह पता चलेगी। उड़ान भरते ही 15 मिनट के अंदर यह हादसा होना बताया जा रहा है।

Balaghat Plane Crash: एमपी के बालाघाट जिले में हुए ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे में महिला प्रशिक्षु पायलट रुपशंका और इंस्ट्रक्टर मोहित शामिल थे। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद विमान क्रैश हो गया। जिसका जलता हुआ मलबा दो पहाड़ों के बीच करीब 100 फीट गहरी खाई में मिला। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। खबर है कि इस पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली से विशेष टीम घटना स्थल पहुंचेगी। ब्लैक बाक्स के जरिए ही हादसे कर कारणों का पता चलेगा।

मुरैना, रीवा के बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में दर्दनाक ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसा हुआ। भक्कूटोला-कोसमारा के घने जंगल में जहां क्रैश विमान का मलबा मिला, वहां पहाड़ों के बीच करीब सौ फीट गहरी खाई थी। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने विमान की जानकारी जुटाई तो पता चला कि सिंगल इंजन डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट ने हादसे से 15 मिनट पहले ही गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। गोंदिया के फ्लाई ट्रेनिंग स्कूल में पायलट को ट्रेनिंग दी जाती हैं। उन्ही में महिला प्रशिक्षु पायलट रुपशंका भी शामिल थी।

हादसे वाले एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर मोहित भी थे। विमान के जलते हुए मलबे में ही मोहित का शव मिला, जबकि महिला प्रशिक्षु का शव उससे कुछ दूर से बरामद किया गया। दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया गया हैं। वहीं ट्रेनिंग देने वाले सेंटर के अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय पुलिस और बिरसी एयरपोर्ट में पदस्थ सुरक्षा जांच अधिकारी ट्रेनिंग सेंटर संचालक से जानकारी भी जुटा रहे हैं। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की खबर दे दी गई हैं।

Recommended Video
100 से ज्यादा प्रशिक्षु पायलट की ट्रेनिंग
जानकारी के मुताबिक गोंदिया ट्रेनिंग सेंटर में सौ से ज्यादा प्रशिक्षु पायलट ट्रेनिंग ले रहे है। जिन्होंने रायबरेली उत्तरप्रदेश के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से कोर्स पूरा किया हैं। एयरपोर्ट एथारिटी, मुंबई के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बिरसी एयरपोर्ट, महाराष्ट्र) राधाकृष्णनन ने मीडिया को बताया कि जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ, वैसे ही 16 डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट गोंदिया एयरपोर्ट में हैं। 4 डबल इंजन डी-42 ट्रेनी एयरक्राफ्ट भी हैं। घटना की सही वजहों का जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications