Balaghat News: लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों पर प्रचंड प्रहार, 43 लाख रुपए के इनामी 2 नक्सली मारे गए

Balaghat Naxalites News: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले नक्सली क्षेत्र में चल रहा है अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों इनाम भी घोषित था। इनमें से एक महिला नक्सली पर 29 लाख रुपए का इनाम था। उनके पास से एक-47 सहित कई घातक हथियार बरामद किए गए।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दो जिलों में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला सहित 6 नक्सली मारे गए। मध्य प्रदेश के बालाघाट में दो और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Heavy attack on Naxalites before Lok Sabha elections 2 Naxalites carrying reward of 43 lakh killed

बीजापुर में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना भी है। दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों को मौके से बड़ी संख्या में हथियार मिले है। उन्होंने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है जानकारी के मुताबिक बालाघाट पुलिस को लोकसभा चुनाव के बीच 1 अप्रैल की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है, यहां ईनामी हार्डकोर नक्सली एनकाउंटर में ढेर हो गए। बालाघाट में मारे गए नक्सलियों पर 43 लाख रुपए का इनाम था। इसमें एक महिला भी थी। उनके पास से पुलिस को एक-47 सहित कई हथियार मिले।

action by Naxalites before Lok Sabha elections 2 Naxalites carrying reward of Rs 43 lakh killed

इस एनकाउंटर की पुष्टि एसपी समीर सौरभ ने कर दी है। इस घटना के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है की सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि लोकसभा चुनाव के बीच नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बालाघाट सीमा में सर्चिंग की इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा के बीच डाबरी और पितकोना के पास केराझरी के जंगल में उनका सामना नक्सलियों से हो गया।

डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि केराझारी गांव के पास पिटकोना चौकी लांजी थाना क्षेत्र में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए उनके पास से एक-47 राइफल, मैगजीन और 12 बोर की राइफल पुलिस ने बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+