बहराइच: छापेमारी करने गई आबकारी टीम पर पथराव, पुलिसकर्मी हुए घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नेपाल सीमा से सटे बलई गांव में छापेमारी करने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें गाड़ियों के शीशे टूट गए और एक दरोगा व सिपाही भी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अवैध शराब के व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ एक्साइज ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनी बलाई गांव में लंबे समय से अवैध शराब बनाने में बिक्री करने का कार्य जोरों पर चला था। अवैध शराब बनने की सूचना पर छापेमारी करने दल बल के साथ पहुंची आबकारी विभाग व पुलिस टीम घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन, अवैध कच्ची शराब, अवैध नेपाली शराब, अवैध नेपाली बीयर सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी किया। टीम द्वारा हजारों लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।

इस दौरान टीम द्वारा मौके पर शराब बनाने के भट्टीयों समेत लहन नष्ट करते व घर में छापेमारी करते समय कुछ स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक भी हुई। ज्यादातर घरों के लोग मौका पाकर घरों में ताला बंद कर घर छोड़ गांव के बाहर चले गए थे। छापेमारी कर वापस लौटते समय अवैध शराब बनाने वालों की टीम सहित ग्रामीणों ने घेरा बंदी कर आबकारी व पुलिस टीम पर पथराव करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई। कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। उग्र भीड़ को शांत करने के लिए आबकारी टीम व पुलिस टीम ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।












Click it and Unblock the Notifications