UP News: पिता ने किए बेटी के 6 टुकड़े, लाश के पास बैठा रहा, कहा- उसने मेरी इज्जत बर्बाद कर दी

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बहराइच जनपद में एक पिता ने अपनी ही बेटी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से काफी नाराज था जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता उसकी लाश के पास बैठा रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ले इसके अलावा धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

up-news-father-cuts-daughter-into-6-pieces-says-she-ruined-my-honour

पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी। वह अपनी बेटी को काफी समय से समझा रहा था लेकिन उसकी बेटी उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी। अपने प्रेमी के साथ वह दो बार भाग भी चुकी थी। ऐसे में हत्या करने की अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं सुझा।

अक्सर मोबाइल पर प्रेमी से करती थी बात
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मटेही गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में नईम नामक एक शख्स अपने परिवार के साथ रहता है। नेम के परिवार में उसकी 17 वर्षीय बेटी खुशबू भी थी।

पिता ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू गांव के ही रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी और कुछ माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई थी। इस मामले को लेकर पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए खुशबू को बरामद कर लिया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया। उधर, पिता को अपनी बेटी की चिंता सता रही थी। उसने बताया कि पिछले दिनों वह मोबाइल फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी, जिसे लेकर उसने उसे काफी डांटा था।

बहुत समझाने के बाद भी खुशबू अपने पिता की बात नहीं मानी और समाज में हो रही बेज्जती के चलते वह काफी परेशान हो गया था। ऐसे में सोमवार को भी खुशबू गांव के एक लड़के से बात कर रही थी। गांव के लड़के से खुशबू को बात करता देख पिता को गुस्सा आ गया।

बेटी को काटकर कर डाले 6 टुकड़े
बताया जा रहा है कि सोमवार को नईम की पत्नी भी मायके गई हुई थी। इधर बेटी खुशबू को गांव के लड़के के साथ बात करता है देख नईम आग बबूला खो गया और उसने फावड़ा उठाकर सबसे पहले खुशबू की गर्दन काट दी।

गर्दन काटने के बाद खुशबू जब छटपटाने लगी तो वह फावड़े से खुशबू के शरीर के 6 टुकड़े कर दिया। इतना ही नहीं उसकी हत्या करने के बाद आरोपी पिता उसकी डेड बॉडी के पास बैठा रहा। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वही इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+