'न्याय नहीं मिला तो...,' बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Bahraich News Uttar Pradesh: बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल मिश्रा के पिता सरकार की अब तक की कार्रवाई से बिल्कुल खुश नहीं है। गुरुवार को पुलिस ने पांच आरोपियों की और गिरफ्तारी की थी, जिन्हे आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पिता कैलाशनाथ मिश्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है।
Bahraich News: बहराइच हिंसा के 5 आरोपी सीजेएम कोर्ट में हुए पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित करूंगा आत्महत्या
मृतक के पिता ने कहा कि जिन्होंने मेरे बेटे की जान ली वो आज भी जिंदा घूम रहे है। सरकार की अब तक की कार्रवाई से मै बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगा।

कैलाशनाथ ने कहा कि हमें पूरा न्याय नहीं मिला है। जो मेरे बेटे के साथ हुआ है वो आरोपियों के साथ भी हो। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, मृतक युवक की पत्नी रोली मिश्रा ने भी दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया।












Click it and Unblock the Notifications