Bahraich News: बहराइच हिंसा के 5 आरोपी सीजेएम कोर्ट में हुए पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
Bahraich News: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बहराइच की महसी तहसील की महाराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों को नानपारा के हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू के पुलिस मुठभेड़ में घायल और तीन अन्य आरोपियों अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल को भी शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट पेश किया गया। इन सभी को पेशी के बाद आरआरएफ पीएसी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा मे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महराजगंज में रविवार को जो हुआ वह सुनियोजित था। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की छत पर पत्थर व ईंटें रखी थीं। कांच की बोतल भी मिली थीं
बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया।













Click it and Unblock the Notifications