बहराइच: अंदर चिल्लाते रहे मरीज, बाहर से बंद कर फरार हुआ अल्ट्रासाउंड संचालक

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच के मिहींपुरवा बाजार में अवैध तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी की। टीम को देखकर संचालक सेंटर पर ताला लगाकर फरार हो गया। अंदर से मरीज चिल्लाते रहे, लेकिन संचालक नहीं रुका। जांच के दौरान पता चला कि अल्ट्रासाउंड एक ही नाम से दो जगह संचालित हो रहा है। सेंटर को सीज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ultrasound manager locked patients in the room and ran away in bahraich

नानपारा व मोतीपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की सूचना अधिकारियों को मिल रही थी। इस पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी के तहत अतिरिक्त राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार केशवप्रसाद, डिप्टी सीएमओ पीके बांदिल, पुलिस टीम के साथ मिहींपुरवा बाजार में संचालित सनराइज डाईग्नोसिस अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे। यह सेंटर बाजार में अशोक मदेशिया के मकान में बाजार में किराए के दुकान में संचालित है।

ultrasound manager locked patients in the room and ran away in bahraich

टीम के पहुंचते ही संचालक आलोक कुमार शटर गिराकर ताला लगाकर फरार हो गए, जबकि सेंटर के अंदर मरीज बैठे थे जो शोर मचाने लगे। टीम के अधिकारियों ने बाहर से ताला तोड़वाकर अंदर बैठे मरीजों को निकाला। सेंटर के अंदर अभिलेखों को खंगाला, लेकिन कोई भी कागजात नहीं मिले। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि एक ही नाम से नानपारा और मिहींपुरवा में सेंटर संचालित हो रहा है। मिहींपुरवा में संचालित सेंटर पूरी तरह अवैध है। इस कारण कार्रवाई की गई है। सेंटर को सीज कर मौके पर मौजूद मरीजों के बयान दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-VIDEO: पुलिस के सामने बजरंग दल के नेता को नगर निगम कर्मियों ने दौड़ाकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+