VIDEO: पुलिस के सामने बजरंग दल के नेता को नगर निगम कर्मियों ने दौड़ाकर पीटा

Agra news, आगरा। यूपी के आगरा में जनता के साथ अतिक्रमण का ज्ञापन देने नगर निगम पहुंचे हिंदूवादी संगठन नेता गोविन्द पाराशर को नगर निगम के कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही। बाद में पिटाई से घायल हुए गोविन्द पाराशर को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है।

ज्ञापन देने पहुंचे थे बजरंग दल के नेता

ज्ञापन देने पहुंचे थे बजरंग दल के नेता

दरअसल मामला यह है कि ताजगंज क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर जनता के साथ हिन्दूवादी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता गोविन्द पाराशर नगर निगम में अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार्रवाई करने के लिए गोविन्द पराशर सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार के कार्यालय में पहुंच गए। यहां गोविन्द पाराशर की सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार से हॉट टॉक हो गयी।

नगर निगम कर्मचारियों ने दौड़ाकर पीटा

नगर निगम कर्मचारियों ने दौड़ाकर पीटा

इसको लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस मामले को शांत कराकर गोविन्द पाराशर को अपने साथ ले जा रही थी तभी नगर निगम के कर्मचारी इकट्ठे होकर आये। पुलिस से गोविन्द पाराशर को छुड़ाते हुए जमकर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। गोविंद पाराशर खुद को बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़े तभी कर्मचारियों ने फिर से पकड़ लिया और पीटते-पीटते एमजी रोड पर ले गए। यहां सड़क पर गिरा-गिराकर गोविंद पाराशर को जमकर पीटा गया।

कर्मचारियों ने लगाया जाम

कर्मचारियों ने लगाया जाम

बाद में पुलिस ने किसी तरह गोविन्द को हमलावर हुए कर्मचारियों से छुड़ाया और उसे थाने ले गए। यहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। उधर नगर निगम के कर्मचारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था और एमजी रोड पर जाम लगा दिया। आलम यह हो गया कि जेसीबी मशीन को एमजी रोड पर लगाकर कर उसे जाम कर दिया गया। बमुश्किल पुलिस ने इस जाम को खुलवाया तो बाद में कर्मचारी नगर निगम परिसर में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए हैं। फिलहाल हिंदूवादी नेता गोविन्द पाराशर का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पिता गुब्बारे पर लगाते थे निशाना, बेटा बना नेशनल लेवल का निशानेबाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+