यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 25000 का गिरफ्तार
बहराइच। कानपुर में 8 पुलिसर्मियों की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक बदमाशों को मार गिराया जा रहा है। शुक्रवार सुबह कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी और कुख्यात 5 लाख का इनामी विकास दुबे भी ढेर कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार रात गोरखपुर का दुर्दांत अपराधी और 50 हजार इनामी पन्ना यादव बहराइच जिले के हरदी इलाके में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मारा गया। वहीं, बागपत में पुलिस वह मेरठ एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

50000 का इनामी बदमाश पन्ना यादव ढेर
गोरखपुर के थाना गुलरिया के ग्राम मंगलपुर निवासी 50000 का इनामी बदमाश पन्ना यादव गुरुवार की रात हरदी थाने के ग्राम गलकारा के मजरा अहिरनपुरवा में एसटीएफ व हरदी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पन्ना यादव गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उसके खिलाफ गोरखपुर, महाराजगंज बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, और आजमगढ़ में 3 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान देसी राइफल 315 बोर, एक बंदूक देसी 12 बोर, देसी पिस्टल एवं तमंचा भी बरामद किया गया है।
25 हजार का इनामी राहुल सिसौली गिरफ्तार
Recommended Video
उधर, बागपत के बडौत पुलिस और मेरठ एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मेरठ एसटीएफ को 25 हजार के इनामी बदमाश राहुल सिसौली के बडौत क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। मेरठ एसटीएफ टीम ने बडौत कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और दोनों जनपदों की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन कर 25000 का इनामी राहुल सिसौली को घेराबंदी की। इसी दौरान खुद को गिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें बडौत क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो कार लूट के बाद ड्राइवर की हत्या करने का मामला भी शामिल है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications