Bahraich News: भेड़िये के हमले में मृतकों और घायलों के परिजनों से आज मिलेंगे सीएम योगी, करेंगे हवाई निरीक्षण

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में आदमखोर भेडिया द्वारा लगातार ग्रामीण और मासूम बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। अभी तक पांच भेड़िए पकड़े गए हैं जबकि एक भेड़िया अभी भी पकड़ से बाहर है। उसे भी पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी प्रयासरत हैं।

भेड़िए को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर पिंजरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य उपाय भी किए गए हैं। बहराइच के महशी तहसील में 2 महीने से भेड़ियों का आतंक है। अब रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां निरीक्षण करने पहुंचेंगे।

Bahraich News CM Yogi will meet the families

बताया जा रहा है कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भेड़िए के हमले से मरने वाले मासूम बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तहसील क्षेत्र के प्रभावित गांव का हवाई निरीक्षण भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए बहराइच जनपद में अधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से बहराइच जनपद में पहुंचेंगे। महसी तहसील के सिसईया चुरामणि में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भेड़िए के हमले में करने वाले नव मासूम बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है।

नौ बच्चों समय 10 लोगों की हो चुकी है मौत
यह भी बता दें की बहराइच जनपद में करीब 2 महीने में आदमखोर भेड़ियों ने नौ बच्चों को अपना निवाला बना लिया। इसके अलावा एक अन्य वयस्क की भी भेडिए के हमले में मौत हुई थी। इसी तरह आदमखोर भेडिया द्वारा 50 लोगों पर हमला किया गया और भेड़िए के हमले के चलते लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+