Bahraich News: आदमखोर भेड़िये ने फिर मासूम बच्चे को बनाया अपना शिकार, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव, सिर था गायब
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़ियों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आदमखोर भेडिया बहराइच जनपद में लगातार मासूम बच्चों का शिकार कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार की रात में भी भेड़िए ने एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया।
मासूम बच्चा अपनी मां के साथ छप्पर में सोया हुआ था। इसी दौरान भेड़िया वहां पहुंचा और उसे उठा ले गया। रात में जब मन की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बच्चे को खोजने लगी। बाद में खेत में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में फिर एक बार भय व्याप्त हो गया है। वहीं मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। आलम यह है कि रात में ग्रामीण अपने परिवार के लोगों को आदमखोर भेडिया से बचने के लिए रतजगा कर रहे हैं।
मां के बगल में सोया था बेटा
बताया जा रहा है कि बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर के दीवान पुरवा निवासी 5 वर्षीय आयांश पुत्र सज्जन अपनी मां के साथ आंगन में छप्पर के नीचे सोमवार की रात में सोया हुआ था।
परिजनों द्वारा आशंका जताई गई की रात में करीब 3:30 बजे भेड़िया वहां पहुंचा और मासूम आयांश को अपने जबड़े में दबाकर लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब मासूम के मन की नींद खुली तो बेटा वहां नहीं मिला।
उसके बाद महिला शोर मचाने लगी। शोर मचाने के बाद परिजन दौड़ते हुए खेतों की तरफ गए लेकिन मासूम बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसके बाद परिजनों द्वारा बनकर्मियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
रात में लोग सर्च अभियान चलाते हुए बच्चे को खोजने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत के किनारे बने चकरोड पर मासूम अयांश का शव पाया गया। शव से सिर गायब था और शरीर में कई जगह खरोंच थे।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भेड़िया उसका सिर खा गया था। इस घटना से लेकर गांव के लोग काफी भयभीत हैं। अभी हाल ही में समीप के गांव में ही भेड़िए द्वारा कई बच्चों को निवाला बनाया गया था इसके अलावा भेडि़यों ने कुछ बच्चों को घायल भी कर दिया था।
खुले में न सोएं ग्रामीण
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला भी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इसके अलावा डीएफओ आकाशदीप बधावन भी वहां पहुंचे और उन्होंने सर्च अभियान में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है।
वन विभाग की ओर से भेड़ियों को पकड़ने के लिए किए गए इंतजाम भेड़ियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। अब अधिकारी नई तरकीबें सोच रहे हैं। वहीं, अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं कि वे खुले में न सोएं।












Click it and Unblock the Notifications