दिवाली की खुशियां मातम में हुईं तब्दील, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस पूरे घटना ने क्षेत्र में दिवाली की खुशियों के रंग में भंग डाल दिया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

bahraich cylinder blast one boy died

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना राम गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी रोहित गुप्ता के घर मे त्योहार के अवसर पर खाना बनाया जा रहा था कि इसी बीच अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा, जिससे आग लग गई और सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से हुए धमाके में उसका मकान धराशायी हो गया और इस दुर्घटना में घर पर मौजूद लोग दब गये। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया और इस तरह मलबे के नीचे दबे एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। जबकि एक महिला व लड़की सहित अन्य घायल लोगों को भी निकाला गया। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया गया है जबकि मृत लड़के का शव कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दीपावली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है और भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुटे रहे।

यह भी पढ़ेंः देवरियाः दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से मां-बेटी और बहू की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+