'गर्दन पकड़ी, चारपाई से घसीटा..', फिर कुछ यूं बहराइच में भेड़िए से 50 साल की महिला ने बचाई जान

bahraich bhediya attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच (bahraich)जिले में अभी आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है। हालांकि, अभी तक जिला प्रशासन पांच भेडियों को पकड़ चुका है और छठे भेडिए की तलाश जारी है। इस बीच, भेडिए ने पुष्पा देवी नाम की 50 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया।

भेडिए के इस हमले में 50 वर्षीय महिला पुष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बुधवार रात को हुई जब वह अपने घर में सो रही थी। खबर के मुताबिक, भेडिए का यह हमला बहराइच जिले के रायपुर कोरियन टेपरा गांव में हुआ है।

bahraich bhediya attack

पुष्पा देवी के दामाद दिनेश ने बताया कि यह घटना रात 10 बजे की है उस वक्त उसकी सांस पुष्पा देवी सो रहीं थीं। दिनेश ने कहा कि बच्चों में से किसी ने दरवाजा खोला होगा और भेड़िया कहीं छिपा हुआ था। इसी दौरान भेड़िया आया और उनकी सास का गला पकड़ लिया।

दिनेश ने बताया कि भेड़िए ने पुष्पा को चारपाई से घसीट लिया। इस दौरान उनकी चीख पुकार सुन कर परिजन और पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, जिससे भेड़िया भाग गया। फिलहाल पुष्पा देवी का बहराइच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

भेडियों के हमले में आठ की मौत, 30 से अधिक घायल
खबर के मुताबिक, भेडियों के हमले में जुलाई से अभी तक आठ मौतें और 30 से अधिक घायल हुए हैं। इन हमलों के जवाब में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले की महसी तहसील के 50 गांवों में आतंक मचाने वाले छह भेड़ियों के झुंड को पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन भेड़िया' शुरू किया है।

10 सितंबर को पकड़ा गया था एक और भेडिया
अब तक पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि बाकी एक को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आखिरी भेड़िया अल्फा भेड़िया हो सकता है और जब तक उसे पकड़ा नहीं जाता, तब तक समस्या बनी रह सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि मंगलवार को चल रहे अभियान के तहत इस झुंड से एक और भेड़िया पकड़ा गया।

165 वन कर्मी और 18 शूटर तैनात
थर्मल कैमरा से लैस ड्रोन और स्नैप कैमरों का उपयोग करके हत्यारे भेड़िये की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए कुल 165 वन कर्मियों और 18 शूटरों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा खुले घरों और गांवों में सोलर और हाई-मास्ट लाइटें लगाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+