Bahraich News: 14 साल की लड़की को बागीचे में इस हाल में देख उड़े परिजनों के होश, दहाड़ मारकर रोने लगी मां
Bahraich News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से लापता किशोरी का शव बागीचे में फंदे से लटकता मिला। मां ने किशोरी के अपहरण की तहरीर दी थी। किशोरी का शव देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने अपहरण और हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में 14 साल की एक किशोरी का अपहरण बीते 27 नवंबर को किया गया था। उसका शव बुधवार की रात एक बाग में पेड़ में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसमें हत्या की धारा बढाई जाने की बात पुलिस कह रही है।

लड़की की मां ने तहरीर में लिखा है कि उसके गांव का शिवा कई अन्य लोगों के साथ उसकी बेटी को सोमवार 27 नवम्बर को अगवा कर ले गए थे। इसकी शिकायत परिजनों के घर वालों से करने पर शिवा व परिवार के तीन अन्य लोगों ने लड़की को मार कर बाग में फंदे से लटका दिया है।
थानाध्यक्ष सूरज कुमार राना ने बताया कि शिवा सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications